फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Seven school girls fall ill after consuming filariasis medicine in Munger, admitted to hospital

Bihar News: मुंगेर में फाइलेरिया की दवा खाने से सात स्कूली छात्राएं बीमार, अस्पताल में भर्ती

Wed, 04 Sep 2024 08:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Sep 2024 08:04 PM IST
सार

Munger News: तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल की प्रभारी डॉ. बिंदु कुमारी ने बताया कि अल्बेंडाजोल खाने से कुछ बच्चों को उल्टी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया है। सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Bihar News: Seven school girls fall ill after consuming filariasis medicine in Munger, admitted to hospital
अस्पताल में इलाजरत छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर के असरगंज प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय हाथीनाथ में फाइलेरिया की दवा खाने से सात छात्राएं बीमार हो गईं। सभी बच्चों को पेट दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद शिक्षक असरगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर रेफर कर दिया। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया मुक्त बिहार बनाने को लेकर दवा वितरण किया जा रहा है। जिले के हर विद्यालय में बच्चों को दवा की खुराक दी जा रही है।ॉ

विज्ञापन




छात्रा सोफी परवीन ने बताया कि आज स्कूल में दवा खिलाई गई थी। दवा खाने के आधे घंटे बाद तबीयत खराब होने लगी। इसके लिए हम लोगों को यहां लाया गया है। वहीं, प्रधानाध्यापिका सुमिता देवी ने बताया कि आज 276 बच्चों को कृमि की दवा अल्बेंडाजोल खिलाई गई थी। उसके बाद सात बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत से हम लोगों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। उसके बाद सभी बच्चों को असरगंज स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से रेफर कर तारापुर अस्पताल भेजा गया है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


इधर, तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल की प्रभारी डॉ. बिंदु कुमारी ने बताया कि अल्बेंडाजोल खाने से कुछ बच्चों को उल्टी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया है। सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। खाना खिलाने के बाद दवा देनी है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed