फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A woman returning from Goddess Durga’s shrine met a tragic death

बिहार: बेगूसराय में एनएच-31 पर दर्दनाक हादसा, पूजा कर लौट रही महिला की मौत; पति की हालत गंभीर

Mon, 19 Oct 2026 04:11 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2026 04:11 PM IST
सार

बेगूसराय के बीहट स्थित सीएनजी मोड़ के पास एनएच-31 पर सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सावित्री देवी की मौत हो गई। उनके पति शिवदानी पंडित गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

 

विज्ञापन
A woman returning from Goddess Durga’s shrine met a tragic death
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले के एफसीआई थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बीहट स्थित सीएनजी मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुआ। पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। मृतका की पहचान 45 वर्षीया सावित्री देवी के रूप में हुई है। उनके पति शिवदानी पंडित का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर पूजा का खोइंछा बिखरा मिला। सावित्री देवी अपने पति के साथ बीहट स्थित बड़की दुर्गा मंदिर में पूजा करने गई थीं। मां दुर्गा का दर्शन-पूजन करने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव नूरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

विज्ञापन


मां दुर्गा के दर्शन कर लौट रहा था दंपती
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब पांच बजे सावित्री देवी और शिवदानी पंडित की बाइक बीहट के सीएनजी मोड़ के पास पहुंची। बाइक मोड़ने के दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। सावित्री देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल शिवदानी पंडित को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज के एमएलसी प्रत्याशी पर एफआईआर, जानें किस मामले में हुआ केस दर्ज

सड़क पर बिखरा पूजा का खोइंछा
हादसे के बाद सड़क पर पूजा का खोइंछा बिखरा पड़ा था। पन्नी फटने से सिंदूर, अक्षत, धूप, दीप और अगरबत्ती सड़क पर फैल गए थे। कुछ देर पहले तक जिस पूजा सामग्री को सावित्री देवी श्रद्धा के साथ घर लेकर लौट रही थीं, वही हादसे की दर्दनाक तस्वीर बयां कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही सावित्री देवी के परिवार में चीख-पुकार मच गई। नूरपुर स्थित उनके घर और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।


सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय समाजसेवी रामकृष्ण ने दुख जताते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम और प्रभावी निगरानी जरूरी है, ताकि ऐसी घटनाओं में लोगों की जान न जाए।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलने पर एफसीआई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने सावित्री देवी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। एफसीआई थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed