{"_id":"68e9144679f2fc74c10ec300","slug":"bihar-news-police-has-arrested-two-person-who-are-involved-in-stolening-gold-from-the-west-bengal-500-gram-gold-also-recovered-from-both-investigation-is-on-munger-news-c-1-1-noi1245-3504076-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पुलिस के चंगुल में फंसे सोना लूट कांड के दो आरोपी, जमुई पुलिस ने 500 ग्राम गोल्ड के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पुलिस के चंगुल में फंसे सोना लूट कांड के दो आरोपी, जमुई पुलिस ने 500 ग्राम गोल्ड के साथ पकड़ा
Sat, 11 Oct 2025 09:36 AM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 09:36 AM IST
सार
Jamui News : जमुई पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बड़नगर थाना क्षेत्र में 5 अक्टूबर को ज्वेलरी दुकान में 15 किलो से अधिक सोने की लूट और दुकान के मालिक शंकर नेगन की हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त जमुई जिले के निवासी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जमुई और पुलिस उपाधीक्षक (विशेष कार्यबल-एसटीएफ) के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई जमुई और एसटीएफ पटना की संयुक्त टीम ने मलयपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड इलाके में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के निमारंग निवासी पीयूष दास (पिता रंजीत दास) और उसके पिता रंजीत दास (पिता नौरंगी दास) के रूप में हुई है।
ज्वेलरी लूट और हत्या का था मामला
एसपी ने बताया कि 5 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के बड़नगर थाना क्षेत्र स्थित एक बड़ी ज्वेलरी दुकान में 15 किलो 500 ग्राम सोने की लूट की गई थी और दुकान मालिक शंकर नेगन की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस मुख्य आरोपियों की तलाश में थी।
इसी दौरान जमुई पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी पीयूष दास अपने घर में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर तलाशी के दौरान उसके पिता रंजीत दास को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
बरामदगी और आगे की कार्रवाई
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 550.49 ग्राम लूटा गया सोना और दो मोबाइल फोन बरामद किए। कार्रवाई में मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार, उपनिरीक्षक आलोक कुमार (जिला आसूचना इकाई), उपनिरीक्षक महेश प्रसाद सिंह, मलयपुर थाना सशस्त्र बल, जिला आसूचना इकाई जमुई, विशेष कार्यबल पटना और पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम शामिल रही।
ये भी पढ़ें- Bihar News : होमगार्ड प्रशिक्षण के दौरान कई महिला जवानों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; ये निकली वजह
आरोपियों से पूछताछ जारी
गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई से पुलिस को अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।