फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Bihar news : More than 12 Home Guard jawans fell ill in Hajipur Hajipur news bihar police hindi news

Bihar News : होमगार्ड प्रशिक्षण के दौरान कई महिला जवानों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; ये निकली वजह

Sat, 11 Oct 2025 08:08 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 Oct 2025 08:08 AM IST
सार

Vaishali News : होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण करने वाली होमगार्ड के करीब 17  से अधिक महिला जवानों की अचानक तबीयत बिगड़ने से अफरातफरी मच गई। वजह क्या थी पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Vaishali Bihar news : More than 12 Home Guard jawans fell ill in Hajipur Hajipur news bihar police hindi news
बीमार महिला होमगार्ड जवानों का इलाजा जारी।

विस्तार

वैशाली जिले के जढुआ स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण के दौरान करीब डेढ़ दर्जन महिला जवानों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे प्रशिक्षण केंद्र में अफरातफरी मच गई। सभी महिला जवानों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण के बाद सभी महिला जवान अपने आवास पर लौट गई थीं। इसके कुछ देर बाद एक-एक कर कई जवानों की तबीयत खराब होने लगी। पहले आधा दर्जन से अधिक जवानों को अस्पताल लाया गया, फिर धीरे-धीरे अन्य को भी भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


यहां देखें नाम
अस्पताल में भर्ती महिला जवानों में छाया कुमारी, नेहा कुमारी, संजू कुमारी, छोटी कुमारी, सिमरन कुमारी, माफिया कुमारी, निधि कुमारी, सुप्रिया कुमारी, चंदा कुमारी, मीनू मिश्रा, खुशी कुमारी, पूजा कुमारी, उजाला कुमारी, अंजली कुमारी, मधु कुमारी और शिविनी कुमारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Election: पिता नीतीश की पार्टी से सांसद, बेटे ने तेजस्वी का थामा हाथ, गिरधारी के बेटे चाणक्य RJD में आए

'उपवास से कारण बिगड़ी तबीयत'
इस संबंध में होमगार्ड कमांडेंट प्रेमचंद ने बताया कि कुछ महिला जवानों की तबीयत उपवास के कारण बिगड़ी है। सभी को तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed