फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragedy on Return from Rajgir Former Mukhiya Killed 3 Critical as Car and Truck Collide

Bihar: राजगीर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार, हाईवा और कार की भिड़ंत में पूर्व मुखिया की मौत; तीन की हालत नाजुक

Sat, 13 Jun 2026 05:10 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 05:10 PM IST
सार

खगड़िया के महेशखुंट थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर हाईवा और कार की भीषण टक्कर में कटिहार की पूर्व मुखिया साधना देवी की मौत हो गई। राजगीर से लौट रहे परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Tragedy on Return from Rajgir Former Mukhiya Killed 3 Critical as Car and Truck Collide
मृतका का फाइल फोटो व दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खगड़िया जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व मुखिया की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एनएच-31 पर काजीचक के समीप उस समय हुआ, जब राजगीर से लौट रहे एक परिवार की कार की तेज रफ्तार हाईवा से टक्कर हो गई। मृतका की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पवई पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी और जनार्दन यादव की पत्नी तथा पूर्व मुखिया साधना देवी (61) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


राजगीर से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य राजगीर मेले से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब पांच बजे काजीचक के पास उनकी कार की एक हाईवा से जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत कार्य
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर अनुमंडल अस्पताल गोगरी पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने साधना देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में रीमा देवी (45), रीतेश कुमार (40) और जनार्दन यादव (65) गंभीर रूप से घायल पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घायलों को पूर्णिया किया गया रेफर
प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: संतोष डॉन पर ED का एक्शन मोड ऑन; 25 जगहों पर एक साथ छापे, साड़ी पहनकर फरार होने का किस्सा फिर वायरल


पुलिस जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही महेशखुंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक एनएच-31 पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सड़क पर आवागमन सामान्य कराया। महेशखुंट थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

गांव में शोक की लहर
पूर्व मुखिया साधना देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed