फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Major fraud exposed in Radio Operator recruitment exam in Khagaria, 15 people arrested.

Bihar: पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, शिक्षकों की संलिप्तता की जांच; 15 गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 07:52 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 07:52 PM IST
सार

खगड़िया पुलिस ने बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा में कदाचार कराने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में शिक्षकों की संलिप्तता भी सामने आई है।

विज्ञापन
Bihar news Major fraud exposed in Radio Operator recruitment exam in Khagaria, 15 people arrested.
प्रेस कांफ्रेस करते हुए एसपी भानु प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर प्रतियोगिता परीक्षा में कदाचार कराने की साजिश का खगड़िया पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने सॉल्वर गैंग, परीक्षार्थियों और उनके सहयोगियों समेत कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परीक्षा को गलत तरीके से पास कराने के लिए संगठित षड्यंत्र रचा गया था, जिसमें कुछ स्कूल शिक्षकों की संलिप्तता की भी पाई गई है।

विज्ञापन


इस मामले में एसपी भानु प्रताप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 28 जून 2026 को डीआईयू शाखा को सूचना मिली थी कि कुछ लोग परीक्षा में फर्जीवाड़े की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर एएसपी सह सदर-01 डीएसपी मुकुल रंजन और साइबर डीएसपी निशांत गौरव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित छापेमारी कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पढ़ें:  आज 32 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दरभंगा में मंदिर पर गिरी बिजली; दो जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मामले में खगड़िया थाना कांड संख्या 126/26 दिनांक 28 जून 2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।


वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस ने 9 मोबाइल फोन, 7 बैंक चेक, एक एटीएम कार्ड, दो चारपहिया वाहन एक अर्टिगा और एक किआ , 8 एडमिट कार्ड, एक मोटरसाइकिल, शैक्षणिक दस्तावेज और कई आधार कार्ड बरामद किए हैं। बरामद सामान से परीक्षा में धांधली के लिए संगठित तैयारी किए जाने के संकेत मिले हैं।

वहीं इस सफल अभियान में एएसपी सह सदर डीएसपी 1 मुकुल रंजन, साइबर डीएसपी निशांत गौरव, टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष नवीन कुमार, डीआईयू टीम तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। वहीं एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed