फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Kanwaria died due to cardiac arrest in Lakhisarai

Bihar News: लखीसराय में कांवरिया की हृदयगति रुकने से मौत, परिजनों में शोक की लहर

Sat, 19 Jul 2025 04:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 19 Jul 2025 04:58 PM IST
सार

Bihar: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान सत्येन्द्र मिश्रा अचानक जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कबैया थाना प्रभारी अमित कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल कांवरिया को ई-रिक्शा के माध्यम से सदर अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन
Bihar News: Kanwaria died due to cardiac arrest in Lakhisarai
शव को उठाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन माह की पवित्र कांवर यात्रा के दौरान लखीसराय में एक दुखद घटना सामने आई है। जिले के कबैया थाना क्षेत्र स्थित बड़ी दुर्गा स्थान के समीप एक कांवरिया की अचानक गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहतास जिले के तिलहथू थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडर गांव निवासी 35 वर्षीय सत्येन्द्र मिश्रा के रूप में की गई है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान सत्येन्द्र मिश्रा अचानक जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कबैया थाना प्रभारी अमित कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल कांवरिया को ई-रिक्शा के माध्यम से सदर अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: दुधारू पशुओं की हत्या और मांस तस्करी को लेकर छापेमारी, मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में उनकी मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया गया है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मृतक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया, जिसकी मदद से उनकी पहचान की गई और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

सावन महीने में शिवभक्ति में लीन श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा आस्था और उत्साह का प्रतीक होती है। ऐसे में इस प्रकार की दुखद घटना से श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्कता और सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed