फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Hurt by not being able to go to Deoghar student committed suicide, mourning spread in the village

Bihar News: देवघर न जाने की बात पर आहत होकर छात्रा ने की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम; जानें पूरा मामला

Mon, 28 Jul 2025 01:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Jul 2025 01:28 PM IST
सार

Bihar: मना किए जाने के बाद साक्षी मानसिक रूप से काफी आहत हो गई थी। रविवार की रात वह अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद सोमवार सुबह उसके पिता ने गांव से कुछ दूर स्थित खेत के पास मवेशियों के बथान में उसे फांसी के फंदे से लटका पाया।

विज्ञापन
Bihar News: Hurt by not being able to go to Deoghar student committed suicide, mourning spread in the village
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देवघर जाने की अनुमति नहीं मिलने से आहत होकर एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

मृतका की पहचान निस्ता गांव वार्ड संख्या-10 निवासी श्रीलाल यादव की 16 वर्षीय पुत्री साक्षी प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। वह स्थानीय विद्यालय में 10वीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, सावन महीने में उसकी सहेलियों ने देवघर जाने की योजना बनाई थी। साक्षी ने भी देवघर जाने की इच्छा जताई, लेकिन घर में धान रोपाई का काम चलने के कारण माता-पिता ने उसे मना कर दिया और आश्वासन दिया कि भादो में परिवार के साथ देवघर जाएंगे।

विज्ञापन


पढ़ें:  'हर हाल में महुआ से ही लड़ेंगे चुनाव', तेज प्रताप यादव बोले; भाई तेजस्वी को बताया 'अर्जुन'

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मना किए जाने के बाद साक्षी मानसिक रूप से काफी आहत हो गई थी। रविवार की रात वह अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद सोमवार सुबह उसके पिता ने गांव से कुछ दूर स्थित खेत के पास मवेशियों के बथान में उसे फांसी के फंदे से लटका पाया।

घटना की जानकारी मिलते ही सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साक्षी की असमय मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। परिजन और ग्रामीण शोक में डूबे हैं। गांव में गमगीन माहौल है और लोग इस घटना को लेकर काफी व्यथित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed