फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Campaign launched against encroachment in Khagaria, illegal encroachments removed

Bihar News: खगड़िया में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, अवैध कब्जों को हटाया गया; अब जाम से मिलेगी मुक्ति

Thu, 26 Jun 2025 01:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 26 Jun 2025 01:23 PM IST
सार

जिला प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि यह अभियान सिर्फ एक बार का नहीं है, बल्कि लगातार जारी रहेगा ताकि खगड़िया को पूरी तरह से जाम-मुक्त बनाया जा सके।
 

विज्ञापन
Bihar News: Campaign launched against encroachment in Khagaria, illegal encroachments removed
प्रशासन की ओर से हटाया गया अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया शहर को भीषण ट्रैफिक जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है! लगातार विकराल होती जाम की समस्या से निपटने के लिए आज एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसने अवैध कब्जों पर जमकर हथौड़ा चलाया।

विज्ञापन

 

इस सघन अभियान के तहत, जिला प्रशासन और नगर परिषद की टीम ने शहर के हर कोने, खासकर मुख्य मार्गों और बाजारों में फैले अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। सड़क किनारे रखे गए सामान, ठेले-खोमचे और गैर-कानूनी निर्माणों को हटाया गया, जिससे सड़कें अब खुली-खुली नजर आ रही हैं और राहगीरों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

 

लोगों ने किया स्वागत, जगी जाम मुक्ति की आस

स्थानीय लोग इस अभियान से बेहद खुश हैं और उन्होंने प्रशासन के इस साहसिक कदम का दिल खोलकर स्वागत किया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि अब शहर को भीषण जाम की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल पाएगा। जिला प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि यह अभियान सिर्फ एक बार का नहीं है, बल्कि लगातार जारी रहेगा ताकि खगड़िया को पूरी तरह से जाम-मुक्त बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रशासन की अपील- सहयोग करें, सड़कें साफ रखें

जिला प्रशासन ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे सड़कों पर अतिक्रमण न करें और उन्हें खाली रखें, ताकि यातायात बिना किसी रुकावट के सुचारु रूप से चल सके। इस अभियान में बीपीआरओ आनंद रंजन, एलईओ दीपक कुमार, ईओ रवि कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद के राजीव कुमार यादव और अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed