फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Arson at Gift Shop in Banpur; Five Lakh Loss, Accused Captured on CCTV in jamui news

Bihar news: बानपुर में गिफ्ट दुकान में आगजनी, पांच लाख का हुआ नुकसान, CCTV में दिखे आरोपी

Sun, 30 Nov 2025 04:24 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 30 Nov 2025 04:24 PM IST
सार

Bihar: जमुई में रविवार को अपराधियों ने एक गिफ्ट दुकान में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक आग पर काबू पाया तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के अनुसार 5 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
Bihar news : Arson at Gift Shop in Banpur; Five Lakh Loss, Accused Captured on CCTV in jamui news
सामान जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बानपुर पंचायत के कोल्हुआ चौक पर रविवार तड़के हुई आगजनी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने विजय श्रृंगार गिफ्ट दुकान में देर रात करीब 2:30 बजे आग लगा दी। दुकान के अंदर रखा फ्रिज, इनवर्टर, गिफ्ट आइटम्स समेत पूरा सामान जलकर राख हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस घटना से लगभग पांच लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति हुई है।

विज्ञापन


दुकान संचालक बासुकी कुमार ने बताया कि रात में अचानक उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को खबर दी। अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का लगभग पूरा सामान जल चुका था। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों को दुकान में आग लगाते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इससे पुलिस को आरोपी की पहचान में मदद मिलने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


पढे़ं; सीएनजी टेंपो लूटकांड में जीजा-साली गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए; ऐसे हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित बासुकी कुमार ने खैरा थाना और अग्निशमन विभाग को दी गई लिखित शिकायत में हारू राम पिता-सतेंद्र राम तथा दो अज्ञात व्यक्तियों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात हारू राम दुकान पर सामान लेने आया था, लेकिन दुकान बंद होने और सामान उपलब्ध नहीं होने पर उसने नाराज होकर धमकी दी थी। उसी के कुछ घंटों बाद यह घटना हो गई, जिससे संदेह और गहरा गया है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हारू राम अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है और चोरी-छिनतई जैसे मामलों में कई बार जेल भी जा चुका है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग रात में दुकानों और घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed