Bihar News: सीएनजी टेंपो लूटकांड में जीजा-साली गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए; ऐसे हुई कार्रवाई
Bihar Crime: जांच के दौरान ऑटो और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया था। इस कांड में पहले भी गैंग के एक सदस्य की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूछताछ में महिला की भूमिका सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन तेज की।
विस्तार
वैशाली जिले के बिदूपुर थाना क्षेत्र में हुए सीएनजी ऑटो लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह लूट की घटना बीते जुलाई माह में हुई थी।
गिरफ्तार पुरुष की पहचान कंचनपुर निवासी रामेश्वर पंडित के पुत्र राजकिशोर पंडित के रूप में हुई है। जबकि महिला छोटी कुमारी, उसकी साली बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, जीजा–साली साथ मिलकर सीएनजी ऑटो बुक कर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि जुलाई में पटना के दीघा थाना क्षेत्र से एक सीएनजी ऑटो बुक किया गया था। बुकिंग के बाद ऑटो को बिदूपुर थाना क्षेत्र में लाकर महिला की मदद से तीन लोगों ने चालक के साथ लूट की थी। इस मामले में पीड़ित चालक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
पढ़ें: नालंदा में दो बरातियों के बीच मारपीट-रोड़ेबाजी, फायरिंग करने का भी वीडियो आया सामने; जांच जारी
जांच के दौरान ऑटो और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया था। इस कांड में पहले भी गैंग के एक सदस्य की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूछताछ में महिला की भूमिका सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन तेज की। उसी की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छोटी कुमारी और उसके बहनोई राजकिशोर पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले में अन्य संभावित साथियों की भी तलाश कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.