{"_id":"688a5a8268fec0b8760c3082","slug":"bihar-new-dm-of-munger-nikhil-dhanraj-nippanikar-transfer-news-of-ias-arvind-kumar-verma-transfer-posting-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : मुंगेर के नए डीएम बने निखिल धनराज निप्पणीकर, अरविंद कुमार वर्मा के ट्रांसफर की क्यों हो रही है चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : मुंगेर के नए डीएम बने निखिल धनराज निप्पणीकर, अरविंद कुमार वर्मा के ट्रांसफर की क्यों हो रही है चर्चा
Wed, 30 Jul 2025 11:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:16 PM IST
सार
IAS Arvind Kumar Verma : आईएएस अधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा का अचानक मुंगेर से ट्रांसफर हो गया। बिहार में अचानक सिर्फ एक डीएम के बदलने की खूब चर्चा हो रही है। जानिए क्यों हो रही एक आईएएस की चर्चा।
विज्ञापन
डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर और आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर के नगर आयुक्त रहे निखिल धनराज निप्पणीकर को मुंगेर का नया डीएम बनाया गया है। वे वर्तमान डीएम अरविंद कुमार वर्मा का स्थान लेंगे। बिहार में सिर्फ एक आईएएस अधिकारी के बदलने की सूबे में खूब चर्चा हो रही है। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अपनी सादगी और शील कुशल व्यवहार वाले शक्सियत के रूप में जाने जाते हैं।
विज्ञापन
निखिल धनराज निप्पणीकर पहले रह चुके हैं मुंगेर नगर निगम के नगर आयुक्त
कुछ दिन पहले ही सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा मुंगेर के वर्तमान जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा का तबादला मधुबनी से मुंगेर किया गया था। निखिल धनराज निप्पणीकर वर्तमान में हस्तकरघा व रेशम निदेशालय के निदेशक पद पर पदस्थापित थे। निवर्तमान डीएम अरविंद कुमार वर्मा को फिलहाल सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। अरविंद कुमार वर्मा 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं। इससे पहले वह बेगूसराय, बक्सर और फिर मधुबनी जिले में डीएम रह चुके हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर के डीडीसी तथा दानापुर में एसडीओ भी रह चुके हैं। आईएएस अधिकारी बनने से पहले अरविंद कुमार वर्मा आइआरएस के रूप में एक वर्ष तक मुंबई में असिस्टेंट कमिश्नर भी रह चुके हैं। अब मुंगेर के वर्तमान डीएम 2018 बैच के आइएएस अधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर हैं। निखिल धनराज निप्पणीकर इससे पहले लखीसराय के डीडीसी और मुंगेर नगर निगम के नगर आयुक्त भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: जमीन से जुड़े कागजातों में 16 सितंबर से करवाएं सुधार, बिहार में चलेगा राजस्व महा अभियान; घर पर आएगी टीम
विज्ञापन
क्यों हो रही आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के हटने की चर्चा
बिहार में सिर्फ मुंगेर के डीएम अरविंद कुमार वर्मा के बदलने की सूबे में खूब चर्चा हो रही है। चर्चा यह हो रही है कि मुंगेर के डीएम के बदले जाने में एक नेता जी की भी खूब चर्चा हो रही है। इस संबंध में स्थानीय लोग और कुछ राजनीतिक जानकारों का कहना है कि एक निजी कार्यक्रम में जिले के सभी अधिकारी आमंत्रित किये गये थे। तय कार्यक्रम में जिले के छोटे से बड़े सभी अधिकारी और कर्मी शामिल हुए थे, लेकिन उस कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके थे। यह बात नेता जी को नागवार गुजरी और उसी का नतीजा यह हुआ कि मुंगेर के डीएम को इतनी जल्दी बदल दिया गया। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ऐसी घटना आज पहली बार नहीं हुई है। कुछ ऐसा ही मामला पटना के पूर्व एसएसपी के साथ भी हो चुका है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पूर्व मंत्री बीमा भारती बोलीं- मैं गलत नहीं हूं, मुझे साजिश रच फंसाया गया; EOU से पूछताछ के बाद ऐसा कहा
पूर्व मुंगेर डीएम ने कही अपने मन की बात
इस संबंध में आईएएस अधिकारी और मुंगेर के पूर्व डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। यह मेरी ही इच्छा थी कि मेरा यहां से ट्रांसफर हो जाय। उन्होंने 'अमर उजाला' को बताया कि वह अब सचिवालय आयेंगे। अरविन्द कुमार वर्मा को दो महीने पहले ही मुंगेर का डीएम बनाया गया था।