फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Drivers in Jamui blocked the road and raised slogans of 'No road, no vote'

Bihar: गिद्धौर-जमुई बाईपास पर गड्ढों से हादसे, चालकों ने सड़क जाम कर लगाए ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे

Sat, 20 Sep 2025 06:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 20 Sep 2025 06:55 PM IST
सार

Bihar News: प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़क की मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Bihar: Drivers in Jamui blocked the road and raised slogans of 'No road, no vote'
ट्रक चालकों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के गिद्धौर-जमुई बाईपास सड़क की खराब स्थिति से परेशान ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने शनिवार दोपहर बाद बानपुर के पास सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

चालकों में सनोज कुमार, राहुल यादव, अजय यादव, मिथिलेश चौधरी, आतिश ठठेरा, खुशनसीब खान, असलम खान, मोहम्मद सरफराज शाह और अन्य शामिल थे। उन्होंने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाते हुए बताया कि बाईपास पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से खतरा और बढ़ जाता है। कई बार वाहन पलट चुके हैं, जिससे चालक और यात्री घायल हो चुके हैं।

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़क की मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण लगातार जान-माल का नुकसान हो रहा है, जबकि प्रशासन मौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कामेश्वर धार्मिक न्यास ट्रस्ट के अगले ट्रस्टी होंगे कपिलेश्वर सिंह और राजेश्वर सिंह, कोर्ट का आया फैसला

चालकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका यह भी कहना था कि खराब सड़क न केवल आम लोगों की आवाजाही प्रभावित कर रही है, बल्कि ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की रोज़ी-रोटी पर भी खतरा मंडरा रहा है।

जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और सड़क की मरम्मत जल्द शुरू कराई जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद चालक जाम हटाने को तैयार हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed