फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Criminals shot a man for resisting robbery in Khagaria

Bihar: लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के दौरान युवक की मौत; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Thu, 06 Feb 2025 01:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Feb 2025 01:52 PM IST
सार

Bihar Crime: परिजनों ने बताया कि मिथिलेश मेला देखने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में ही अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके दाएं जांघ में लगी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
Bihar: Criminals shot a man for resisting robbery in Khagaria
युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के मैघौना पंचायत स्थित कोकराहा गांव में बुधवार देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान कोकराहा गांव निवासी गुजो यादव के 27 वर्षीय पुत्र मिथिलेश यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन


अलौली थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार, बुधवार देर रात मिथिलेश मेला देखने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में ही अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके दाएं जांघ में लगी थी।

विज्ञापन

घर से 100 मीटर की दूरी पर हुई घटना
मृतक के चचेरे भाई जसवीर कुमार ने बताया कि बुधवार रात जब मिथिलेश बाइक से मेला देखने निकला, तभी घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर उसके चिल्लाने की आवाज सुनी गई। परिजनों ने जब तक घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश की, तब तक तीन बाइक सवार अपराधी फरार हो चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, घायल अवस्था में मिथिलेश ने बताया कि तीन बाइकों पर सवार करीब छह अपराधी उसे लूटने की कोशिश कर रहे थे। जब उसने विरोध किया, तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी।

बॉर्डर एरिया में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं
जिस स्थान पर मिथिलेश को गोली मारी गई, वह समस्तीपुर जिले के बॉर्डर से सटा हुआ इलाका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चोलापुर से सनोखर के बीच बांध पर आए दिन लूट और हत्या की घटनाएं होती रहती हैं। अपराधी वारदात को अंजाम देकर बॉर्डर पार कर भाग निकलते हैं, जिससे पुलिस के लिए कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed