{"_id":"68d68aca7d2f79bcac0877fb","slug":"bihar-crime-uncle-rapes-minor-niece-after-finding-her-after-she-eloped-with-her-lover-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: प्रेमी के साथ भाग गई थी नाबालिग भांजी, खोजने के बाद मामा ने किया दुष्कर्म; पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: प्रेमी के साथ भाग गई थी नाबालिग भांजी, खोजने के बाद मामा ने किया दुष्कर्म; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 26 Sep 2025 06:14 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 26 Sep 2025 06:14 PM IST
सार
Bihar Crime: बताया जा रहा है कि किसी तरह से पीड़िता ने इसकी जानकारी मोबाइल के माध्यम से असरगंज थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाना असरगंज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 34 वर्षीय मामा ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना पर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह थाना पहुंचे एवं आरोपी से पूछताछ की। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन भी की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नाबालिग भांजी अपने गांव के एक प्रेमी के साथ भाग गई थी। इसकी जानकारी दिल्ली में माता-पिता को मिलने पर उन्होंने अपने भाई को फोन कर पूरा मामला बताया। इसके बाद मामा ने नाबालिग की खोजबीन शुरू की और मिलने पर भांजी को अपने घर लेकर आए। इसी दौरान देर रात उसका प्रेमी भी घर पर पहुंच गया। जिसे देख मामा गुस्से में लाल पीले हो गए। इसी दौरान उसने अपनी भांजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पढ़ें: जाति व्यवस्था पर राजद विधायक के बिगड़े बोल, कहा- मौज के लिए पंडितों ने बनाई वर्ण व्यवस्था
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि किसी तरह से पीड़िता ने इसकी जानकारी मोबाइल के माध्यम से असरगंज थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय, अपर थानाध्यक्ष मो हसीब, पीएसआई नेहा कुमारी, राहुल कुमार सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल कलेक्ट किया। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।