फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Accident News: A truck hit a motorcycle in Begusarai

Bihar: ट्रक ने मारी मोटरसाइकिल को भीषण टक्कर, हादसे में महिला समेत दो की मौत; घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

Thu, 22 Aug 2024 02:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 Aug 2024 02:33 PM IST
सार

Bihar: बेगूसराय में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा पेट्रोल पंप स्थित एनएच 31 के पास की बताई गई है।

विज्ञापन
Bihar Accident News: A truck hit a motorcycle in Begusarai
ट्रक ने मारी मोटरसाइकिल को भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बताया जा रहा है कि हाईवे पर ट्रक ने दो मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है और हाईवे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

विज्ञापन


फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न बना हुआ है। इधर, घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आपस में तीन गाड़ी टकरा गई, तब इतना बड़ा हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी के जवान जय सिंह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी पत्नी को लेकर शीतलपुर मुंगेर जा रहा था, तभी रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पति-पत्नी की मौत हो गई है। फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed