{"_id":"666c0be8667b3bacf9000cd1","slug":"bihar-102-ambulance-drivers-protested-in-begusarai-patients-are-facing-a-lot-of-trouble-due-to-strike-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में 102 एंबुलेंस चालकों ने किया विरोध प्रदर्शन, हड़ताल से मरीजों को हो रही काफी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में 102 एंबुलेंस चालकों ने किया विरोध प्रदर्शन, हड़ताल से मरीजों को हो रही काफी परेशानी
Fri, 14 Jun 2024 02:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:52 PM IST
सार
Begusarai News: प्रदर्शनकारी चालकों ने कहा कि हमारी मुख्य मांग यह है कि श्रम अधिनियम के तहत हम लोगों को न्यूनतम वेतन दिया जाए। इन सभी मांगों को लेकर पिछले पांच जून से हड़ताल पर बैठे हुए हैं, लेकिन कोई भी पदाधिकारी वार्ता करने के लिए नहीं आया। यह समझ में नहीं आ रहा है कि हम किसके अधीन काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते एंबुलेंस चालक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय में बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ इकाई के बैनर तले 102 एंबुलेंस चालक अपनी विभिन्न मांगों को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां एंबुलेंसकर्मियों ने जुलूस निकालकर अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि पिछले पांच जून से 102 एंबुलेंस चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अपनी मांगों को लेकर बैठे हुए हैं। लेकिन इस पर किसी पदाधिकारी ने अमल नहीं किया। इसी से नाराज होकर 102 एंबुलेंस चालक आज बैनर पोस्टर लगाकर बिहार सरकार खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 102 एंबुलेंस चालकों के अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को लाने और पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस चालकों का कहना है कि हमारी मुख्य मांगे हैं कि बिहार सरकारी श्रम अधिनियम के तहत संचालक एजेंसी हम लोगों को सरकारी सारी सुविधा दे। उन्होंने कहा कि हमारी गाड़ी का जब एक्सीडेंट हो जाता है, तब भी संस्था द्वारा किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि 102 एम्बुलेंस चालक को न ही न्यूनतम वेतन दिया जाता है और आठ घंटे के बदले 12 घंटे काम भी लिया जाता है। 300 रुपये प्रत्येक दिन के हिसाब से हम लोगों को वेतन दिया जाता है।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे चालकों ने कहा कि इस महंगाई के दौर में हम लोगों का पेट नहीं भर रहा है। इसलिए हमने पिछले एक साल पहले कंपनी को लिखित सूचना देकर आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा लिखित रूप से कहा गया था कि श्रम अधिनियम के तहत आप लोगों को वेतन दिया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद भी कंपनी द्वारा कोई वेतन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य मांग यह है कि श्रम अधिनियम के तहत हम लोगों को न्यूनतम वेतन दिया जाए। इन सभी मांगों को लेकर पिछले पांच जून से हड़ताल पर बैठे हुए हैं, लेकिन कोई भी पदाधिकारी वार्ता करने के लिए नहीं आया। यह समझ में नहीं आ रहा है कि हम किसके अधीन काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांग जब तक पूरी नहीं होती तब तक यह हड़ताल एंबुलेंस चालकों द्वारा जारी रहेगी।