{"_id":"6613ac85ea85ba3fb1027a33","slug":"begusarai-woman-dies-after-being-crushed-by-unknown-vehicle-angry-people-blocked-road-clashed-with-police-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में अज्ञात वाहन के कुचलने से महिला की मौत; गुस्साए लोगों ने सड़क जाम की, पुलिस से भी भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में अज्ञात वाहन के कुचलने से महिला की मौत; गुस्साए लोगों ने सड़क जाम की, पुलिस से भी भिड़े
Mon, 08 Apr 2024 02:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:06 PM IST
सार
Begusarai: बेगूसराय में एक अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो लोग उससे हाथापाई पर उतर आए।
विज्ञापन
एनएच 31 पर हंगामा करते हादसे से गुस्साए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन गुस्साए लोगों ने पुलिस के साथ भी हाथापाई की। फिर जमकर विरोध-प्रदर्शन और हो हंगामा किया। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के खातोपुर के पास का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा किया और एनएच 31 को जाम कर दिया और गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस को भी खदेड़ दिया।
विज्ञापन
उसके बाद स्थानीय लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया और जमकर बवाल किया। वहीं, पुलिस ने किसी तरह घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन