फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   begusarai smack seizure 3 34 kg 20 lakh cash two arrested

Bihar News: स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 3.34 किलो स्मैक और 20 लाख रुपए के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 09:15 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 09:15 PM IST
सार

बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने स्मैक तस्करी का बड़ा मामला उजागर किया है। रतनपुर थाना क्षेत्र के गणेश दत्त नगर मोहल्ले में किराए पर रह रहे एक युवक के खिलाफ गुप्त सूचना मिलने पर सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

विज्ञापन
begusarai smack seizure 3 34 kg 20 lakh cash two arrested
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने करोड़ों की स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ किया है। सदर पुलिस ने 3 किलो 340 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली स्मैक और 20 लाख 47 हजार रुपए के साथ दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रतनपुर थाना क्षेत्र के गणेश दत्त नगर मोहल्ले में किराए पर रह रहे एक युवक द्वारा स्मैक की तस्करी जोरों पर है। इस सूचना के आधार पर डीएसपी आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने तीन मंजिले मकान के ऊपरी हिस्से में छापेमारी की, जहां किराएदार रहते थे। छापेमारी में 3 किलो 340 ग्राम उच्च क्वालिटी का स्मैक बरामद किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने बीपी स्कूल चौक के पास छापेमारी कर प्रमिला चौक निवासी शिवम कुमार और कुमार आर्यन को गिरफ्तार किया। जबकि मकान किराए पर लेने वाला रामवृक्ष कुमार फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार कुमार आर्यन के घर से छापेमारी के दौरान पुलिस ने 20 लाख 47 हजार रुपए नगद बरामद किए। सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि बरामद स्मैक बांग्लादेश से तस्करी कर लाया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar:  थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, मां के आभूषण और लॉकर से लाखों की नकदी ले उड़े चोर; सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस छापेमारी में कुल 3.340 किलो स्मैक, 20 लाख 47 हजार रुपए, कई सोने के जेवरात और तराजू बरामद हुए। यह तस्कर बेगूसराय और आसपास के जिलों में स्मैक बेचने का काम करते थे। इस गिरोह के 6 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। बरामद स्मैक का बाजार मूल्य लगभग 3 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed