{"_id":"6602c922ef7e60cfc10480d4","slug":"begusarai-fierce-sword-fighting-between-2-parties-over-land-dispute-8-people-including-woman-injured-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई तलवारबाजी; दोनों तरफ से महिलाओं समेत आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई तलवारबाजी; दोनों तरफ से महिलाओं समेत आठ लोग घायल
Tue, 26 Mar 2024 06:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 26 Mar 2024 06:40 PM IST
सार
Begusarai News: बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर तलवारबाजी हो गई, जिसमें कई महिलाओं समेत आठ लोग घायल हुए हैं। वहीं, इस मामले में अवैध शराब का मामला भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे तलवारबाजी में घायल हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर से जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर तलवारबाजी हो गई। इस घटना में दोनों ही पक्ष से महिला समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के नीमा चांदपुरा गांव की है। वहीं, घायलों की पहचान एक पक्ष के ज्योति कुमारी, काजल महतो, महेश महतो और मीना देवी के रूप में की गई है। वहीं, दूसरे पक्ष से सुभाष महतो, पूनम कुमारी सहित उनके परिवार के दो अन्य लोग घायल हैं।
विज्ञापन
एक पक्ष की घायल काजल महतो ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुभाष महतो अपने परिवार के साथ मिलकर महुआ शराब बनाने और बेचने का धंधा करते हैं। इस मामले में उनके परिवार के लोग कई बार जेल भी जा चुके हैं। लेकिन हर बार जेल से निकलने के बाद उन लोगों द्वारा काजल महतो के परिवार पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया जाता है और इसी को लेकर मारपीट की जाती है। उन्होंने बताया कि बीती शाम भी इसी वजह से उन लोगों द्वारा मारपीट की गई। इससे भी मन नहीं भरा तो धारदार तलवार से सभी लोगों के ऊपर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष के सुभाष महतो ने आरोप लगाते हुए कहा कि काजल महतो और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा जबरन उनकी चारदिवारी तोड़ दी गई। जब उन लोगों ने मना किया तो ईंट-पत्थर से हमला किया गया। साथ ही तलवारबाजी कर उनके परिवार के लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना मिलने के बाद नीमा चांदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर किसी तरह मामले को शांत करवाकर सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।