Bihar: बेगूसराय में मंदिर के बाहर मिला प्रतिबंधित मांस; गांव में स्थिति तनावपूर्ण, बड़ी तादाद में पुलिस तैनात
Begusarai News: बेगूसराय के विधायक कुंदन सिंह ने इस घटना को लेकर कहा कि बिहार में सरकार रहे या न रहे, लेकिन ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एक हिंदू होने के नाते हम अपने धर्म से समझौता नहीं कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में एक समुदाय द्वारा एक मंदिर की चारदीवारी के बाहर प्रतिबंधित मांस (मवेशी का मांस) फेंकने के विरोध में दूसरे समुदाय के लोग जमकर हंगामा करने लगे। इसके बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पा लिया। फिलहाल बड़ी तादाद में गांव में पुलिस बल तैनात है और कैंप कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के एकंबा गांव में एक समुदाय के लोगों ने मंदिर की चारदीवारी के बाहर मवेशी का मांस फेंक दिया। जैसे ही लोगों ने मंदिर के बाहर मांस देखा वैसे ही हंगामा शुरू हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को काबू करने की कोशिश की, लेकिन लोग उग्र हो गए। इस घटना की सूचना बेगूसराय एसपी मनीष कुमार को लगी। उसके बाद एसपी मनीष कुमार ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक समुदाय द्वारा मंदिर के बाहर मवेशी का मांस फेंक दिया था। लोगों ने जब मंदिर के पास मांस देखा तो उग्र हो गए। उन्होंने बताया कि एक समुदाय के लोगों द्वारा मनमानी की गई है। एक धर्म के लोगों को ठेस पहुंचाने का काम किया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करें। हालांकि मौके पर कई थानों की पुलिस समय रहते पहुंच गई, जिससे कि कोई बड़ी घटना होने से बच गई। लेकिन जिस तरह से मामला सामने आया है।
वहीं, बेगूसराय के विधायक कुंदन सिंह ने इस घटना को लेकर कहा कि बिहार में सरकार रहे या न रहे, लेकिन ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एक हिंदू होने के नाते हम अपने धर्म से समझौता नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज जब लोगों की आंख खुली तो लोगों ने एकंबा गांव के एक मंदिर के बगल में मवेशी के मांस का टुकड़ा देखा। उसके बाद कानों-कान यह खबर पूरे गांव में फैल गई। फिर हिंदू समाज के लोग जमा होने लगे और बवाल शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष ने तुरंत ही संबंधित थाने को निर्देश दिया और घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में एसपी मनीष ने बताया कि एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। वह दोबारा पूरे मामले की जांच करेगी और मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।