{"_id":"686fa3303bafb828f8055778","slug":"munger-two-girls-drowned-in-deep-water-sdrf-team-is-searching-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, दो युवतियां गहरे पानी में डूबीं, SDRF की टीम कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, दो युवतियां गहरे पानी में डूबीं, SDRF की टीम कर रही तलाश
Thu, 10 Jul 2025 05:04 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंगेर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 10 Jul 2025 05:04 PM IST
सार
गुरु पूर्णिमा के मौके पर मुंगेर जिले के बुढ़वा गंगा घाट पर स्नान के दौरान दो युवतियां गहरे पानी में डूब गईं। SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश कर रही है। डूबी युवतियों की पहचान शोभा कुमारी (17) और गुंजा कुमारी (15) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुंगेर जिले से गुरु पूर्णिमा के दिन एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत झौवा बाहियार पंचायत के बुढ़वा गंगा घाट पर स्नान के दौरान दो युवतियां गहरे पानी में डूब गईं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं गंगा स्नान के लिए बुढ़वा घाट पर पहुंची थीं। उसी दौरान दो युवतियां 17 वर्षीय शोभा कुमारी, जो झौवा पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी कुमोद मंडल की पुत्री है और 15 वर्षीय गुंजा कुमारी, जो खगड़िया जिले के तेलिया बथान निवासी रोशन मंडल की पुत्री है, गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।
बताया जा रहा है कि शोभा अपनी मौसी गुंजा के साथ गंगा स्नान के लिए आई थी। स्नान के दौरान अचानक दोनों अनजाने में गहरे पानी में चली गईं और देखते ही देखते लापता हो गईं। आसपास स्नान कर रही महिलाओं ने जब शोर मचाया तो ग्रामीण घाट पर दौड़े और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों युवतियां पानी में समा चुकी थीं।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, सम्राट चौधरी के बयान पर RJD का पलटवार
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर अंचलाधिकारी ने SDRF टीम को मौके पर भेजा। फिलहाल, एसडीआरएफ की टीम गंगा में डूबी युवतियों की तलाश में जुटी है। साथ ही, हरिनमार थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि बुढ़वा गंगा घाट पर हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने से इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आती हैं।