{"_id":"6294baa876956a75c162a0ce","slug":"ms-dhoni-booked-case-registered-against-eight-people-including-ms-dhoni-next-hearing-on-june-28-in-begusarai-cjm-court-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"MS Dhoni Booked: एमएस धोनी समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सीजेएम कोर्ट में 28 जून को अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MS Dhoni Booked: एमएस धोनी समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सीजेएम कोर्ट में 28 जून को अगली सुनवाई
Mon, 30 May 2022 06:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 30 May 2022 06:26 PM IST
सार
मामला उत्पाद के लिए सीएनएफ देने और फिर वापस कर 30 लाख का चेक बाउंस होने का है और धोनी उस उत्पाद का प्रचार करते हैं। बेगूसराय कोर्ट में मामले पर अगली सुनवाई के लिए 28 जून को होगी।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और विश्वविजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बिहार से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि धोनी समेत समेत आठ लोगों पर बेगूसराय की सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया है। डीएस इंटरप्राइजेज के प्रमुख ने सीजेएम रुपम कुमारी के कोर्ट में यह मामला दर्ज कराया है। मामला खेती-किसानी में इस्तेमाल किए जाने उर्वरक से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मामला उत्पाद के लिए सीएनएफ देने और फिर वापस कर 30 लाख का चेक बाउंस होने का है और धोनी उस उत्पाद का प्रचार करते हैं। बेगूसराय कोर्ट में मामले पर अगली सुनवाई के लिए 28 जून को होगी।
विज्ञापन
क्या है मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी न्यू उपज वर्धक इंडिया लिमिटेड ने 30 लाख से रुपये से ज्यादा की रकम में एक उत्पाद का करार डीएस इंटरप्राइजेज के साथ किया। इसके बाद उत्पाद की डिलीवरी भी की गई। आरोप है कि उत्पाद की बिक्री के क्रम में कंपनी ने उन्हें सहयोग नहीं किया। इससे भारी मात्रा में उर्वरक बच गया।
विज्ञापन
हालांकि, कंपनी ने बचा हुआ उर्वरक वापस ले लिया और इसके एवज में 30 लाख का चेक भी उनकी एजेंसी के नाम दे दिया गया, लेकिन जब बैंक में चेक जमा किया, तो वह बाउंस कर गया। तब इसकी सूचना लीगल नोटिस के द्वारा कंपनी को दी गई। अब तक इसका निराकरण नहीं हो पाया है और न ही कंपनी ने कोई वाजिब जवाब दिया है।
विज्ञापन
इसके बाद कंपनी के सीईओ राजेश आर्य सहित कंपनी के सात अन्य पदाधिकारियों पर मामला दर्ज करवाया गया। चूंकि, इस उत्पाद का भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विज्ञापन किया था, इसलिए उनका नाम भी शिकायत में दर्ज था।