{"_id":"5afc3b8a4f1c1b894c8b5229","slug":"mp-kirti-azad-gave-one-month-ultimatum-to-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा को दिया सिर्फ एक महीने का अल्टीमेटम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा को दिया सिर्फ एक महीने का अल्टीमेटम
आशीष झा, अमर उजाला, दरभंगा
Updated Wed, 16 May 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
कीर्ति आजाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति झा आजाद ने भाजपा को निलंबन पर फैसला लेने के लिए एक माह का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा है कि संसद के तीन साल गुजर गए और एक साल बाद चुनाव है, ऐसे में इंतजार अब और नहीं। पार्टी अगर एक माह में कोई फैसला नहीं लेती है तो हम अपना निर्णय खुद लेंगे।
दरभंगा प्रवास के दौरान अमर उजाला से खास बातचीत में कीर्ति ने कहा कि वो पार्टी के लिए पिछले 26 साल से काम कर रहे हैं। आज तक उन्होंने पार्टी के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। आज भी सकारात्मक आलोचना इसलिए कर रहे हैं क्योंकि पार्टी ने जो पिछले चुनाव में वादा किया था उसका एक फीसदी भी पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कोसने से अपनी जिम्मेदारी खत्म नहीं हो सकती है।
हरियाणा और केंद्र में भाजपा की सरकार है, लेकिन रॉबर्ट वाड्रा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने वाले कीर्ति आजाद पर कार्रवाई हो गई। कीर्ति ने कहा कि मोदी मुख्यरूप से कारोबारी हैं और अपना नफा नुकसान ही केवल देखते हैं। पिछले चार साल में देश को कितना नुकसान पहुंचा है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।
विज्ञापन
मिथिला की राजनीति पर कीर्ति ने कहा कि यहां के अधिकतर नेता केयर ऑफ राजनीति करते हैं। किसी की अपनी पहचान नहीं है। अगले 15 साल और राजनीति करने का दावा करते हुए कीर्ति ने यह तो नहीं बताया कि भाजपा से अलग होने के बाद वह किधर जाएंगे लेकिन इतना जरूर कहा कि उनका खूंटा दरभंगा से नहीं उखड़ने वाला है।