फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari Two ATM machines were stolen within an hour police busy in locating thieves

Motihari News: एक घंटे के अंदर दो ATM मशीन में हुई चोरी, CCTV फुटेज से चोरों का पता लगाने में जुटी पुलिस

Sat, 09 Mar 2024 02:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 09 Mar 2024 02:12 PM IST
सार

बिहार के मोतिहारी में दो एटीएम में चोरी की घटना हुई है। चोरी का पता लगने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। फिलहाल, पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Motihari Two ATM machines were stolen within an hour police busy in locating thieves
एटीएम में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में अज्ञात चोरों ने एक घंटे के अंदर दो एटीएम में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी से पूर्व चोरों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को घुमा दिया था, फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डीएवी बनकट के पास लगे एसबीआई के एटीएम में चोरी हो रही है। सूचना मिलने के महज दस मिनट के अंदर जब तक पुलिस की टीम पहुंची, तब तक चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। पुलिस आसपास में लगी सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


एक घंटे के अंदर दो एटीएम में चोरी
मिली जानकारी के अनुसार, तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा में लगी एसबीआई के एटीएम के सेफ काटकर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद वही गिरोह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डीएवी बनकट लगे एसबीआई के एटीएम के सेफ को काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी से चोरों की पहचान में जुटी पुलिस
जैसे ही घटना की जानकारी एसपी कांतेश मिश्रा को सूचना मिली कि दो एटीएम में चोरी हो गई है। वैसे ही चोरों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है। इस दौरान टीम लगातार एटीएम से लेकर उसके आसपास में लगी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से चोरों की पहचान करने में जुटी है।


कितने की हुई चोरी
दोनों एटीएम से कितने की चोरी हुई है। इसके बारे में अब तक एसबीआई के अधिकारी नहीं बता सके हैं। जब भी पूछा जा रहा है तो उनके द्वारा बताया जा रहा है कि अभी पैसा का मिलान किया जा रहा है। जैसे ही मिल जाता है, वैसे ही आप सभी को बताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed