फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari liquor case; Suspicious death of many people, police-administration saying all died of diarrhea

Bihar Hooch Tragedy : मोतिहारी में 16 लोगों की मौत, 12 की हालत गंभीर; परिजन बोले- खेत में शराब पार्टी की थी

Sat, 15 Apr 2023 09:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 15 Apr 2023 09:00 AM IST
सार

शुक्रवार को दो मौतें हुईं। लोगों ने शराब पार्टी की थी। पोस्टमार्टम नहीं हुआ। प्रशासन डायरिया बताता रहा। फिर शनिवार दोपहर तक 16 लोगों की मौतें हो गईं। मरने वालों के परिजन का कहना है कि इन लोगों ने खेत में शराब पार्टी की थी। रात में सोए। सुबह तबीयत बिगड़ी। एक-एक कर 16 ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Motihari liquor case; Suspicious death of many people, police-administration saying all died of diarrhea
परिजन बोले- शराब पार्टी की थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के तुरकौलिया, हरसिद्धी और पहाड़पुर थाना शुक्रवार को दो मौतें हुईं। लोगों ने जहरीली शराब कहा। पोस्टमार्टम नहीं हुआ। प्रशासन डायरिया बताता रहा। फिर शनिवार दोपहर तक 16 लोगों की मौतें हो गईं। मरने वालों की उम्र 19 से 48 साल के बीच की है। इनमें सबसे अधिक तुरकौलिया से 11, हरसिद्धी से 3 और पहाड़पुर से 2 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों के परिजनों का कहना है कि गुरुवार शाम गेहूं की फसल काटने के बाद खेत में शराब पार्टी हुई थी। रात में घर आकर सो गए। सुबह कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल में पहले पिता-पुत्र ने दम तोड़ा। इसके बाद प्रशासन ने गांव में मेडिकल टीम भेजी। जहरीली शराब से मौत की बात से इनकार कर दिया। शनिवार सुबह तक प्रशासन डायरिया और फूड प्वाइजनिंग पर डटा रहा। इधर, लोग मर रहे हैं और पोस्टमार्टम बगैर परिवार वालों ने 7 लाशों को जला दिया गया। 12 लोग गंभीर है, उनके बारे में कोई जानकारी खुलकर नहीं आ रही है। इनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इन लोगों द्वारा भी शराब पीने की बात सामने आ रही है। इधर, मामला गंभीर होते देख पुलिस मुख्यालय के मोतिहारी एसपी को जांच का निर्देश दिया है। पटना से मद्य निषेध विभाग की एक स्पेशल टीम मोतीहारी पहुंच गई है। इधर, इस मामले में DIG ने 7 लोगों की गिरफ्तारी की बात कही है। मुख्यमंत्री मोतिहारी के सवाल पर कहा कि लोगों को तो गलत काम नहीं करना चाहिए। सबको कितनी बार समझाया गया है कि गलत काम मत करो। गलत काम से नुकसान होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

Motihari liquor case; Suspicious death of many people, police-administration saying all died of diarrhea
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
गेहूं की फसल काटने के बाद शराब पी थी
मृत छोटू कुमार की बहन प्रतिमा कुमारी ने बताया कि गुरुवार को वह काम करने बालगंगा गांव गया था। गेहूं की फसल काटने के बाद ध्रुप पासवान भी उसके साथ ही काम करने गया। शाम में ध्रुप पासवान ने उसे शराब पिला दी। यहां पर कुल 6 लोग शराब पार्टी की थी। इसमें से 4 की मौत हो गई। इनमें ध्रुप पासवान भी शामिल था।

वहीं मृत अशोक कुमार की बेटी शोभा ने कहा कि पिताजी ने भी शुक्रवार शाम को शराब पी थी। घर आए तो रात में एक रोटी खाकर सो गए। उन्होंने सिर बहुत दर्द कर रहा, आराम से सोने दो। शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी गई। सदर अस्पताल लेकर गए तो वहां से मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
सारण में जहरीली शराब से 77 की मौत

जानिए, कहां किसकी गई जान...

पहाड़पुर इलाका
  • टुनटुन सिंह
  • भूटन माझी
हरसिद्धी इलाका
  • सोना लाल पटेल
  • परमेंद्र दास
  • नवल दास 
तुरकौलिया इलाका
  • रामेश्वर राम
  • ध्रुप पासवान 
  • अशोक पासवान
  •  छोटू कुमार 
  •  जोखू सिंह 
  • अभिषेक यादव
  • ध्रुप यादव 
  •  मैनेजर सहनी 
  •  लक्षण माझी 
  •  नरेश पासवान 
  •  मनोहर यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed