{"_id":"643532c77ee6083a7604e135","slug":"more-than-100-shops-burnt-in-one-km-radius-due-to-fierce-fire-in-bodh-gaya-many-cylinders-burst-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: महाबोधि मंदिर से 500 मीटर दूर सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, सौ से ज्यादा दुकानें जलीं, कई सिलेंडर फटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: महाबोधि मंदिर से 500 मीटर दूर सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, सौ से ज्यादा दुकानें जलीं, कई सिलेंडर फटे
Tue, 11 Apr 2023 04:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 11 Apr 2023 04:22 PM IST
सार
बोधगया की सब्जी मंडी में मंगलवार दोपहर को भीषण आग लगने से एक KM के दायरे में सौ से ज्यादा दुकानें जल गईं। इस दौरान कई सिलेंडर फटे। वहीं, घटनास्थल से 500 मीटर ही दूर महाबोधि मंदिर तक धुआं भर गया। आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन
धू-धू कर जलतीं दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल बोधगया में मंगलवार दोपहर को सब्जी मंडी की एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग की इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग ने और भी कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान दुकान में रखे कई गैस सिलेंडर भी फट गए। जोर की आवाज के साथ लगी आग के कारण चीख-पुकार मच उठी। देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। पांच से छह मोटरसाइकिलें भी जलकर राख हो गईं। आनन-फानन में इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ती ही रही।
विज्ञापन
स्थानीय महिला दुकानदार ने बताया कि अचानक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आक्रामक रूप ले लिया। सूचना देने के घंटों बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस दौरान हम लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वह कारगर साबित नहीं हुआ। आग लगने की इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। सूचना देने के बाद भी पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन