{"_id":"767af4a5e10cf769ac446811daa29581","slug":"molestation-with-female-athlete-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले की महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़ फिर जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले की महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़ फिर जमकर पीटा
एजेंसी/जहानाबाद
Updated Thu, 28 Nov 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर कल रात एक युवक ने महिला खिलाड़ी को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस के अनुसार औरंगाबाद में आयोजित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौट रही 19 वर्षीय कुमारी अश्विनी राज के साथ प्लेटफार्म पर एक युवक छेड़छाड़ करने लगा।
महिला खिलाड़ी ने जब इस छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक ने उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई के चलते महिला खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल महिला खिलाड़ी को जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पुलिस अधीक्षक ने घायल युवती का बयान दर्ज किया है। युवती ने बताया कि वह युवक को पहचानती है जो ऑटो रिक्शा चलाता है और पूर्व में भी उसके साथ छेड़खानी किया करता था।
विज्ञापन