फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   modi will be 'state guest' during his 2-day bihar visit

...तो मोदी की मेहमान नवाजी करेंगे नीतीश

Thu, 31 Oct 2013 08:07 PM IST
अमर उजाला, पटना
अमर उजाला, पटना Updated Thu, 31 Oct 2013 08:07 PM IST
विज्ञापन
modi will be 'state guest' during his 2-day bihar visit
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर बिहार पहुंच रहे हैं। मोदी की इस यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा देगी।
विज्ञापन


अपनी इस यात्रा के दौरान मोदी गत 27 अक्तूबर को पटना के गांधी मैदान में भाजपा की रैली से पूर्व हुए सीरियल बम धमाकों में मारे गए छह लोगों के परिजनों से मिलेंगे।
विज्ञापन


राज्य कैबिनेट समन्वय समिति के प्रमुख सचिव बृजेश मेहरोत्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हैं लिहाजा बिहार आने पर उनका राज्य अतिथि के रूप में सम्मान किया जाएगा। इस दौरान सभी तरह के प्रोटोकाल उनकी सेवा में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी शुक्रवार रात पटना पहुंच कर मृतकों के परिजनों से मिलने हेलीकाप्टर से राज्य के विभिन्न जिलों में जाएंगे। भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि हाल के दिनों में हुई घटना को देखते हुए राज्य सरकार को मोदी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed