फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Modi's 17 more rallies in bihar for third phase

चुनावों में फतह के लिए ये भाजपा का मास्टर प्लान

Sat, 24 Oct 2015 05:00 PM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 05:00 PM IST
विज्ञापन
Modi's 17 more rallies in bihar for third phase

बिहार चुनावों को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना चुके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगामी तीनों चरणों में महफिल लूटने की पूरी तैयारी कर ली है। एक लंबे विश्राम के बाद मोदी एक बार फिर बिहार में रैलियों की झड़ी लगाने वाले हैं जिसकी शुरूआत होगी रविवार से।

विज्ञापन


मोदी की ये रैलियां इसलिए भी महत्वपूर्ण होने वाली हैं कि विधानसभा की बाकी बची 162 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों का भाग्य इन रैलियों के बाद ही तय होगा।
विज्ञापन


वहीं विपक्षियों की निगाह इन सीटों पर लगी होंगी क्योंकि कुछ दिन पहले तक बिहार में मोदी की आगामी रैलियों को रद करने का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा था।

लालू और नीतीश इसे भाजपा की हार बताते-बताते नहीं थक रहे थे तो मीडिया में भी बात की चर्चा थी कि बिहार में अपेक्षित परिणाम मिलते न देख भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा बचाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की रैली रद करने से उठने लगी थी उंगलियां

Modi's 17 more rallies in bihar for third phase

हालांकि भाजपा अध्यक्ष ‌अमित शाह ने इस बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि दूसरे चरण के चुनाव के बाद त्यौहारों के कारण 12 दिन की छुट्टी होने के कारण प्रधानमंत्री की रैलियों की तारीख बदली गई है रद नहीं किया गया।

ऐसे में तीसरा चरण आते आते भाजपा ने एक बार फिर दोबारा हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नौ दिन के अंतराल पर मोदी की कुल 17 रैलियां रखी गई हैं। जो मात्र छह दिनों में संपन्न होंगी।

भाजपा की रणनीति आखिरी दौर में पूरा दम लगाने की है जिससे लड़ाई पूरी तरह आर पार की हो सके। भाजपा नेता और केन्द्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने तो बकायदा मोदी की रैलियों का कार्यक्रम पेश करते हुए लालू और नीतीश पर तंज कस दिया है। कहा, कल से लालू और नीतीश नमो की रैलियां और प्रेस कान्फ्रेंस देखने में व्यस्त रहेंगे।

ये होगा मोदी की रैलियों का कार्यक्रम

Modi's 17 more rallies in bihar for third phase

25 अक्टूबर
मढौरा, छपरा सुबह नौ बजे
हाजीपुर  सुबह 11 बजे
नालंदा दोपहर 12.30 बजे
पटना दोपहर दो बजे

26 अक्टूबर
बक्सर सुबह दस बजे
सिवान सुबह 11.30 बजे

27 अक्टूबर
सीतामढ़ी सुबह दस बजे
बेतिया  सुबह 11.30 बजे
मोतिहारी दोपहर 1.15 बजे

30 अक्टूबर
गोपालगंज सुबह 9 बजे
मुजफ्फरपुर सुबह 10.30 बजे

1 नवंबर
मधुबनी सुबह दस बजे
मधेपुरा  सुबह 11.30 बजे
कटिहार दोपहर 1 बजे

2 नवंबर
पूर्णिया सुबह दस बजे
फारबिसगंज सुबह 11.30 बजे
दरभंगा  दोपहर 1 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed