{"_id":"6561fc0dd098367493dd9c3c66f0758f","slug":"modi-rally-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नीतीश नहीं चाहते बिहार में मोदी की रैली'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नीतीश नहीं चाहते बिहार में मोदी की रैली'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 21 Feb 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
तीन मार्च को होनी है बिहार में बीजेपी की ओर से पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली, लेकिन उससे पहले बिहार बीजेपी ने राज्य सरकार पर निशाना साध दिया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में होने वाली मोदी की रैली के लिए जो मैदान दिया गया है उससे बीजेपी खुश नहीं है। बीजेपी नेता मंगल पांडेय ने कहा कि नीतीश कुमार, मोदी की रैली को असफल करना चाहते हैं।
विज्ञापन
सुशील मोदी ने तो यहां तक कहा कि जो मैदान प्रशासन ने दिया है उसमें 20 से 25 हजार लोग भी नहीं बैठ सकते, जबकि रैली में लाखों लोग आएँगे। अब अगर ऐसे में कानून व्यवस्था की समस्या उतपन्न होती है तो जिम्मेदारी किसकी होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बिहार में पिछले साल 27 अक्तूबर को मोदी की रैली में सीरियल ब्लास्ट हुए थे जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी।
बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच जब से गठबंधन टूटा है तभी से दोनों पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर रुख अपनाती रही हैं।