{"_id":"e91d7654-a347-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"modi-is-desperate-to-become-prime-minister-lalu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम बनने के लिए लार टपका रहे हैं मोदी: लालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम बनने के लिए लार टपका रहे हैं मोदी: लालू
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 12 Apr 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के लिए लार टपका रहे हैं। हालांकि वे प्रधानमंत्री बनने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
लालू यादव ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मोदी कहां से पीएम बन जाएंगे? उनकी तो बस लार टपक रही है। उनमें पीएम बनने की बैचेनी है।
इतना ही नहीं उन्होंने गुजरात के विकास में मोदी के योगदान को पूरी तरह से नकार दिया।
लालू ने कहा कि मोदी बेवजह गुजरात के विकास का श्रेय ले रहे हैं। सच तो यह है कि उनके कार्यकाल में गुजरात का नुकसान ही हुआ है।
उन्होंने कहा कि गुजरात की प्रगति में नरेंद्र मोदी का कोई योगदान नहीं है। गुजरात और महाराष्ट्र तो पहले से ही विकसित रहे हैं। वहां हीरे से लेकर कपड़े का कारोबार सालों पहले से ही शुरू हो गया था।
विज्ञापन
इसके साथ ही लालू यादव बिहार के विकास पर कटाक्ष करने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि गुजरात की तरह ही बिहार के बारे में भी प्रचार किया जा रहा है।
कहा जाता है कि बिहार ने चीन और अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन हकिकत क्या है यह लोगों के सामने है।
उल्लेखनीय है कि लालू यादव ने पिछले आम चुनाव में लालकृष्ण आडवाणी के प्रधानमंत्री न बनने की भविष्याणी भी की थी। इस बार उन्होंने मोदी की नीयत में खोट निकाला है तो पिछली बार आडवाणी की कुंडली में दोष निकालते हुए कहा था कि उनकी कुंडली में प्रधानमंत्री का पद है ही नहीं।
विज्ञापन
लालू यादव से बेटे तेजस्वी यादव के राजनीति में सक्रिय होने के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि तेजस्वी हों या तरूण, उनके बेटों के खून में राजनीति दौड़ रही है। वे लालू के बेटे हैं। वे राजनीति में आकर लोगों की सेवा करेंगे।