{"_id":"59ef85154f1c1bcf538b8d4c","slug":"mob-killed-four-criminals-in-bihar-s-rohtas","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के रोहतास में भीड़ ने चार संदिग्ध अपराधियों को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के रोहतास में भीड़ ने चार संदिग्ध अपराधियों को पीट-पीटकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना/सीतामढ़ी
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:54 PM IST
मृत अपराधी
- फोटो : FILE PHOTO
बिहार के रोहतास जिले के दावत थाना क्षेत्र में मंगलवार को भीड़ ने चार संदिग्ध आरोपियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार सभी छह अपराधी जिला परिषद सदस्य रिंकी देवी के पति और व्यवसायी अरुण चौधरी पर हमला करने की नीयत से दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कोआथ बाजार पहुंचे थे। घटना मंगलवार की सुबह की है। पुलिस ने चारों के शव को बरामद कर लिया है।
इसे भी पढ़ेंः शराब के नशे में पार की दरिंदगी की सारी हदें, शव देख सिरह गई पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध अपराधी दावथ के जिला परिषद के पति विकास कुमार से रंगदारी मांगने आए थे। रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने गोलीबारी कर दी।
विज्ञापन
गोलीबारी में कोआथ निवासी निरंजन कुमार को गोली लग गई। इसके बाद ग्रामीणों ने सभी अपराधियों को घेर लिया तथा जमकर पिटाई कर दी। इतना पीटा कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य अपराधी भागने में सफल रहे। मृत अपराधियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।