फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   MLC's car overturned to avoid collision between two vehicles: Sitamarhi MLC Rekha minor injured in accident

दो गाड़ियों की टक्कर से बचने में एमएलसी की गाड़ी पलटी: सीतामढ़ी MLC रेखा मुजफ्फरपुर में बाल-बाल बचीं

Sun, 18 Dec 2022 08:41 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sun, 18 Dec 2022 08:41 PM IST
सार

सीतामढ़ी-शिवहर की बिहार विधान परिषद् सदस्य रेखा कुमारी की गाड़ी मुजफ्फरपुर में पलट गई। दो गाड़ियों को टकराते देख ड्राइवर ने बचने के लिए तेज ब्रेक लगाया तो एमएलसी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एमएलसी को गाड़ी से निकाला गया। आंशिक चोट है।

विज्ञापन
MLC's car overturned to avoid collision between two vehicles: Sitamarhi MLC Rekha minor injured in accident
पलटी गाड़ी से बहुत मशक्कत कर एमएलसी को निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अप्रैल में सीतामढ़ी-शिवहर के स्थानीय निकाय सीट से बिहार विधान परिषद् की सदस्य निर्वाचित हुईं रेखा कुमारी की गाड़ी मुजफ्फरपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो गाड़ियों को टकराते देख ड्राइवर ने बचने के लिए तेज ब्रेक लगाया तो एमएलसी की गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। रविवार शाम हुए हादसे के बाद भीषण अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने एमएलसी और अन्य सवार को गाड़ी से निकाला। बेल्ट लगाए होने के कारण झटका तो लगा, लेकिन एमएलसी को गंभीर चोट नहीं आई। 
विज्ञापन


पटना से लौटते समय मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की ओपी क्षेत्र में यह हादसा हुआ। एमएलसी पटना की ओर से अपने गाड़ी मे आ रही थीं। इसी दौरान तुर्की के पास दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। उनसे बचने के चक्कर में एमएलसी की गाड़ी पलट गई। फिर पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी भी टकरा गई। लोगों ने मामले की जानकारी तुर्की ओपी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची तुर्की पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वही, दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को जब्त किया गया। 
विज्ञापन


इस दुर्घटना में चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। एक गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के कारण सड़क जाम हो गया। तुर्की प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि आपस में टकराई गाड़ियों में कई लोग घायल हुए हैं, हालांकि एमएलसी को आंशिक चोट ही आई है। लोगों की मदद से उन्हें गाड़ी से निकाल लिया गया और फिर गाड़ी को लोगों की मदद से सीधा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed