फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   MLA narrowly survived the collision truck and Scorpio near Bhagwanpur Golambar in Muzaffarpur

Crime News: स्कॉर्पियों और ट्रक की भिड़ंत, बाल-बाल बचे विधायक, मौके से MLA का सुरक्षा गार्ड हुआ फरार

Wed, 19 Oct 2022 01:39 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 19 Oct 2022 01:39 PM IST
सार

विधायक अपने काफिले के साथ चांदनी चौक की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान ओवरटेक के चक्कर में स्कॉर्पियो और ट्रक की भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
MLA narrowly survived the collision truck and Scorpio near Bhagwanpur Golambar in Muzaffarpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गोलंबर के पास मंगलवार को ओवरटेक के चक्कर मे स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर हो गई। स्कॉर्पियों कार में नगर विधायक विजेंद्र चौधरी सवार थे। ये अपने काफिले के साथ चांदनी चौक की तरफ जा रहे थे। हादसे के दौरान वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद विधायक के सुरक्षा गार्ड ने ट्रक के ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विधायक विजेंद्र चौधरी अपने काफिले के साथ चांदनी चौक की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान ओवरटेक के चक्कर में स्कॉर्पियो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर, विधायक के सुरक्षा गार्ड ने ट्रक के ड्राइवर को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट होता देख मौके पर जमा भीड़ सुरक्षा गार्ड का विरोध में उतर गई। उग्र हुई भीड़ को देखकर सुरक्षा गार्ड मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। बताया गया है कि विधायक के सुरक्षा गार्ड पर ड्राइवर ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर दी है। सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र का कहना है की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed