{"_id":"b730f238-5180-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mla-arrested-for-murder-of-his-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को जहर देने के आरोप में विधायक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को जहर देने के आरोप में विधायक गिरफ्तार
पूर्णिया/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 29 Dec 2012 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे को जहर देने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को रूपौली की जदयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। अवधेश मंडल स्वंय भी विधायक हैं। उनकी पत्नी ने अवधेश पर बेटे को जहर देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
प्रभारी एसपी शिवदीप लांडे ने बताया कि अवधेश मंडल के खिलाफ भवानीपुर थाने में दर्ज मामले में आरोप सही पाए गए हैं। इस कारण उन्हें गिरफ्तारी किया गया है। पुलिस ने अवधेश मंडल को भागलपुर जाने के दौरान गिरफ्तार किया। टीकापट्टी में ही तीन थानों की पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। वहां से उन्हें जिला मुख्यालय के मरंगा थाना लाया गया और फिर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मामला यह है कि एक नवंबर को रूपौली की विधायक बीमा भारती व उनके दस वर्षीय पुत्र राजकुमार ने अवधेश मंडल के खिलाफ केस दर्ज कराया था। प्राथमिकी में कहा गया था कि उस दिन गांव में ही सत्संग हो रहा था, जिसमें भाग लेने के लिए विधायक बीमा भारती चली गईं। बाद में सूचना मिली कि उनका बेटा घर में बेहोश गिरा हुआ है। वहां से फौरन उसे इलाज के लिए पूर्णिया के होप अस्पताल में लाया गया। बीमा भारती ने पिता पर बेटे को जहर खिलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन