फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Miscreants shot young man in broad daylight in Nalanda, firing took place due to drinking BS

Bihar News: बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, बीएस पीने के चक्कर में हुई फायरिंग; दोस्तों पर लग रहा आरोप

Sat, 15 Jul 2023 06:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 15 Jul 2023 06:55 PM IST
सार

लहेरी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
Miscreants shot young man in broad daylight in Nalanda, firing took place due to drinking BS
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में शनिवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। मामला बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के सोहन कुंआ इलाके का है। घायल युवक की पहचान नथुन यादव के बेटे राहुल कुमार (22) के रूप में हुई है। गोली युवक के पेट में लगी है।

विज्ञापन


राहुल कुमार के दोस्त संजय यादव ने बताया कि वह अपने मोहल्ले में ब्रह्म स्थान के पास बैठा हुआ था। तभी उसके तीन अन्य दोस्त बिपिन, शशि और सुभाष वहां पहुंचे और किसी बात पर कहासुनी होने लगी। इसी बीच उसके दोस्तों ने गोली चला दी, जिसके कारण एक गोली राहुल के पेट में लग गई।
विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा विवाद (बीएस) नशीला पदार्थ पीने के मामले में हुआ है। सभी लोग बैठकर एक जगह बीएस पी रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई इतने में ही राहुल को गोली मार दी गई। बिहारशरीफ में बीएस की लत से किशोर से लेकर युवा वर्ग तक ग्रस्त हो रहे हैं। यही कारण है कि आए दिन छिनैती, लूट और चोरी की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। जिन्हें ज्यादातर बीएस पीने के आदी लोग अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में लहेरी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति भी अपराधी प्रवृत्ति का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed