{"_id":"64b7f3503cdc7c62ef078448","slug":"miscreants-shot-former-sarpanch-over-a-dispute-over-two-bighas-of-land-in-vaishali-seriously-injured-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: दो बीघा जमीन के विवाद को लेकर बदमाशों ने पूर्व मुखिया को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: दो बीघा जमीन के विवाद को लेकर बदमाशों ने पूर्व मुखिया को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल
Wed, 19 Jul 2023 07:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 19 Jul 2023 07:59 PM IST
सार
Bihar News: पूर्व मुखिया दिनेश राय ने बताया कि दो बीघा जमीन को लेकर पूर्व से ही जमीन विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन और पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के वैशाली जिले में दो बीघा जमीन को लेकर बदमाशों ने एक पूर्व मुखिया को पीठ में गोली मार दी है। उसके बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने घायल पूर्व मुखिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है। यह घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर नौशहन गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही औधोगिक थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
घायल की पहचान मुख्य गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पंचायत निवासी अनूप लाल राय के बेटे दिनेश राय (52) के रूप में हुई है। जो चार से पांच मजदूर लेकर अपने केले के बागान में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे थे। उसी समय औद्योगिक थाना क्षेत्र निवासी विशाल कुमार पिता संजय पासवान और शंभु सिंह आए और उन्हें गोली मारकर भाग गए। हालांकि गोली की आवाज होते ही खेत में काम कर रहे मजदूर सभी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजनों ने इलाज के लिए घायल पूर्व मुखिया को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दि गया है। पूर्व मुखिया दिनेश राय ने बताया कि दो बीघा जमीन को लेकर पूर्व से ही जमीन विवाद चल रहा है।
विज्ञापन