{"_id":"647604ee2c041207160035fa","slug":"miscreants-shot-dead-a-young-man-in-a-dispute-over-grass-cutting-in-munger-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुंगेर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर की हत्या; घास काटने को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुंगेर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर की हत्या; घास काटने को लेकर हुआ था विवाद
Tue, 30 May 2023 07:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 30 May 2023 07:45 PM IST
सार
मृतक के पिता ने बताया कि गंगा पार दियारा इलाके में घास काटने को लेकर बदमाशों से विवाद हुआ था। इसी दौरान बदमाशों ने मेरे बेटे को गोली मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हम लोगों की मांग है कि मेरे बेटे की हत्या में शामिल व्यक्ति की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुंगेर के मुफसिल थाना क्षेत्र के लगमा बहियार दियारा इलाके में घास काटने को लेकर विवाद में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन गंगा दियारा इलाके में पहुंचे। जहां से शव लेकर घर पहुंचे। फिर परिजनों ने मुंगेर-लखीसराय एनएच 80 पर लगमा के पास सड़क जाम कर दी। उसके बाद वे प्रदर्शन कर बदमाशों की गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद हेमजापुर ओपी पुलिस और सफियासराय थाना पुलिस जाम स्थल पर पहुंचे। वहां पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाया। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक हेमजापुर ओपी क्षेत्र के लगमा गांव निवासी संजय यादव का बेटा देवराज कुमार (19) बताया गया है। देवराज इस साल मैट्रिक परीक्षा में पास हुआ था।
विज्ञापन
मृतक के पिता ने बताया कि गंगा पार दियारा इलाके में घास काटने को लेकर बदमाशों से विवाद हुआ था। इसी दौरान बदमाशों ने मेरे बेटे को गोली मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जब हम लोगों को मिली तो हम लोग दियारा पहुंचे। उसके बाद शव को लेकर आए। उन्होंने कहा कि हम लोगों की मांग है कि इस घटना में जिस भी बदमाश ने मेरे बेटे की हत्या की है, उसकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द किया जाए।
विज्ञापन