{"_id":"64c6294736edab910c00c820","slug":"miscreants-shot-a-young-man-going-home-in-begusarai-seriously-injured-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: घर जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल; मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: घर जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल; मामले की जांच में जुटी पुलिस
Sun, 30 Jul 2023 02:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 30 Jul 2023 02:41 PM IST
सार
Bihar Crime: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने बीती रात एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का कारण नहीं पता चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार देखने को मिला है। जहां बेखौफ बदमाशों ने बीती रात एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा स्थित जीनेदपुर के पास की है। घायल युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा गांव के रहने वाले अरविंद राय के बेटे शिवम कुमार (23) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घायल युवक शिवम कुमार सीएनजी पेट्रोल पंप पर कर्मी के रूप में कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि बीती रात पुराने घर से अपने मोटरसाइकिल से सवार होकर नए घर जा रहा था। तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर लोग उस ओर दौड़े तो बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में आनन-फानन में उस जगह से शिवम को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह इलाजरत है। इस घटना की जानकारी परिजनों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, घायल शिवम कुमार के पिता सूर्यगढ़ थाना में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। फिलहाल बदमाशों ने युवक को किस वजह से गोली मारी है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
विज्ञापन