फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Miscreants first pelted stones at house for opposing molestation in Nalanda, then fired after police left

Bihar: छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने पहले घर पर पथराव किया, फिर पुलिस के जाने के बाद की फायरिंग, 8 घायल

Tue, 28 Mar 2023 07:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 28 Mar 2023 07:37 PM IST
सार

नालंदा के परबलपुर मई गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों द्वारा घर आकर पथराव और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस हमले में घर के आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Miscreants first pelted stones at house for opposing molestation in Nalanda, then fired after police left
इलाज करवाने के बाद पीड़ित परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में नालंदा के परबलपुर मई गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने पहले घर पर पथराव किया, फिर फायरिंग कर दी। इस हमले में घर के करीब आठ लोग घायल हो गए। साथ ही जाते-जाते बदमाशों ने घर के पास खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायलों में प्रमोद चौधरी, विक्की कुमार, राहुल कुमार, सुरेंद्र चौधरी, करण कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, जूली देवी, संगीता देवी और अन्य शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से परिवार के सदस्य डरे सहमे हैं।

विज्ञापन


पीड़ित राहुल कुमार ने बताया कि परिवार के सदस्य चैती छठ के लिए अर्घ देकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ बदमाशों ने महिलाओं से छेड़खानी करने की कोशिश की। परिवार के सदस्यों ने इस हरकत का विरोध किया। उस वक्त वे लोग वहां से चले गए। उसके बाद करीब आधा दर्जन बदमाश घर पर आकर पथराव करने लगे। इसी बीच पुलिस पहुंच गई जिसके बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


राहुल ने आगे बताया कि पुलिस के जाने के करीब एक घंटे बाद वे लोग दोबारा हथियार के साथ आए। फिर घर पर फायरिंग और पथराव करने लगे। इस हमले में परिवार के करीब आठ लोग जख्मी हो गए। साथ ही जाते-जाते बदमाशों ने घर के बाहर खड़े तीन वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। तब तक सभी बदमाश गांव छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़ित पक्ष ओर से अभी किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed