Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Miscreants assaulted and looted couple as hostage in Nalanda; Police did not take action on FIR

Bihar: दंपति को बंधक बना बदमाशों ने की मारपीट और लूटपाट; पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो फिर से घर में घुसकर पीटा

Wed, 27 Sep 2023 12:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 27 Sep 2023 12:06 PM IST
सार

Bihar Police: नालंदा में एक दंपति के घर में घुसकर उनसे मारपीट और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। इससे पहले 11 सितंबर को भी दंपति से मारपीट की गई थी, जिसकी पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट भी लिखवाई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बताया जा रहा है कि भूमि विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
Miscreants assaulted and looted couple as hostage in Nalanda; Police did not take action on FIR
अस्पताल में इलाजरत मारपीट में घायल हुआ व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में मंगलवार की रात करीब 10 बदमाशों ने घर में घुसकर दंपति को बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव का है। लूटपाट और मारपीट की घटना नवल प्रसाद के घर में हुई है। मारपीट की घटना में नवल प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी पत्नी को मामूली चोट लगी है। घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


नवल प्रसाद की पत्नी श्यामपुरी देवी ने बताया कि दोनों पति-पत्नी एक ही कमरे में सोए हुए थे। तभी अचानक देर रात छत पर से करीब 10 की संख्या में बदमाश उनके घर में घुस आए। बदमाश ने पहले उन्हें जबरदस्ती  पकड़ लिया और खींचकर कमरे से बाहर लेकर चले गए। जहां आंख में पट्टी बांध दी। फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटने लगे, हाथ और पैर भी रस्सी से बांध दिए। अंदर कमरे में बदमाश उनके पति की पिटाई कर रहे थे, जिसके कारण वह चीख और चिल्ला रहे थे।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि जाते-जाते बदमाशों ने उनके कान के झुमके भी छीन लिए और सभी मुख्य दरवाजे से फरार हो गए। किसी तरह से उन्होंने खुद को बंधन से मुक्त किया। उसके बाद आस-पड़ोस के लोगों को इस घटना की सूचना दी। तब जाकर उन्हें और उनके पति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भूमि विवाद को लेकर 16 दिनों के अंदर दूसरी बार घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। 28 डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर यह पूरी घटना हुई है। इसके पहले 11 सितंबर की रात में तीन बदमाश हथियार से लैश होकर घर में घुस गए थे और मारपीट की थी। उसमें नवल प्रसाद और उनकी पत्नी श्यामकुरी देवी घायल हो गए थे। इस मामले में रहूई थाना क्षेत्र के इतासंग निवासी मुकेश कुमार और दो अज्ञात को आरोपित कर मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए। इसी कारण दूसरी बार घर में घुसकर मुकेश और उसके गुर्गों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।


वहीं, इस मामले में नूरसराय थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र ने बताया कि दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है। पहले भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की धर-पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed