मोदी को राहुल से सीखना चाहिए: मीसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालू यादव की बेटी मीसा यूं तो राजनीति में नई हैं लेकिन लगता है कि वो अभी से राजनीति के दांव पेंचों में माहिर हो गई हैं। पहले उन्होंने मोदी की तारीफ ही और फिर उनको राहुल से सीखने की सलाह दे दी।
लालू की राजनीति को करीब से जानने वालों का मानना है कि मीसा ने शायद गलती से मोदी की तारीफ कर दी थी जिसके बाद डैमेज कंट्रोल के लिए उनको बयान बदलना पड़ा।
मोदी की तारीफ
मीसा ने पहले मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि उनकी भाषण कला बहुत अच्छी है और वो उनकी मुरीद हैं। एक टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि मोदी के भाषण शानदार होते हैं।
मीसा ने ये भी कहा था कि राजनीति में फिलहाल मोदी के स्तर का भाषण कोई नहीं देता। उन्होंने कहा था कि मोदी और उनकी राजनीतिक राय ज़रूर अलग हो सकती हैं लेकिन वो उनके भाषणों की मुरीद हैं।
मोदी पर निशाना
सोमवार को मोदी पर निशाना साधते हुए मीसा ने कहा कि मोदी को राहुल गांधी से सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केवल भाषण देने से कुछ नहीं होता, मंच से नीचे भी कुछ करना चाहिए।
मीसा ने कहा कि मोदी अच्छा बोलते हैं, अच्छा भाषण देते हैं लेकिन अच्छा वक्ता होना और अच्छा पीएम होना दो अलग अलग बाते हैं।