फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Minister Sameer Mahaseth said - Industrialists' confidence in Bihar increased, there will be big investment

Bihar : उद्योग मंत्री बोले- बिहार पर बढ़ा उद्योगपतियों का विश्वास, राज्य में होगा एक लाख करोड़ से अधिक का निवेश

Sun, 17 Dec 2023 06:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 17 Dec 2023 06:20 PM IST
सार

उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार में तेजी से औद्योगिकीकरण की दिशा में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। हमारा उदेश्य राज्य को उद्योगों के मामलें टॉप टेन में लाना है। इसी उदेश्य पर हम काम कर रहे है।

विज्ञापन
Minister Sameer Mahaseth said - Industrialists' confidence in Bihar increased, there will be big investment
औरंगाबाद में कार्यक्रम के दौरान मंत्री समीर महासेठ व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार पर उद्योगपतियों का विश्वास बढ़ा है। राज्य में औद्योगिक निवेश का बेहतर माहौल बना है। इसी वजह से हाल में ही संपन्न निवेशक सम्मेलन के माध्यम से राज्य में उद्योग लगाने के लिए देश के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों ने 50 हजार करोड़ का निवेश करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। मंत्री महासेठ ने औरंगाबाद में रविवार को  आयोजित वैश्य समागम के दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि राज्य में उद्योग महकमें में बेहतर काम हो रहा है। बिहार में तेजी से औद्योगिकीकरण की दिशा में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। हमारा उदेश्य राज्य को उद्योगों के मामलें टॉप टेन में लाना है। इसी उदेश्य पर हम काम कर रहे है। 

विज्ञापन


बिहार में होगा एक लाख करोड़ का औद्योगिक निवेश
उद्योग मंत्री ने कहा किहाल में संपन्न निवेशक सम्मेलन में उद्योगपतियों के साथ राज्य में 50 हजार करोड़ के निवेश की सहमति बनी है। इसके लिए एमओयू साईन हुआ है। आगे उन्हे राज्य में 1 लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश की उम्मीद है। कहा कि बिहार से बाहर दूसरे राज्यों और विदेशों में रह रहे राज्य में निवेश करने में सक्षम लोगों से उनकी अपील है कि उन्हे बिहार उनकी अपनी धरती बुला रही है। वें यहां उद्योग लगाएं। हम उन्हे उद्योग लगाने के लिए जमीन देंगे। हर वह सुविधा देंगे जो उद्योग लगाने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


औरंगाबाद एक्सपोर्ट ओरिएंटेड जिला, अपार संभावनाएं
उन्होंने औरंगाबाद की चर्चा करते हुए कहा कि यह एक्सपोर्ट ओरिएंटेड जिला है। यह तीन-तीन नेशनल हाईवेज और रेलवें के डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर की कनेक्टिविटी हैं। यहां उद्योग लगाने की अपार संभावनाएं है। राज्य सरकार ने औद्योगिकीकरण की दिशा में जब कदम बढ़ाए है, तो बाहर में रह रहे औरंगाबाद के सक्षम लोगों की भी यह जिम्मेवारी बनती है कि वें भी यहां आए और उद्योग लगाकर क्षेत्र में समृद्धि लाएं। यहां के लोगों के लिए रोजगार सृजन का काम करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्य समाज के लोग सिर्फ व्यापार नही करे, उद्योग भी लगाएं
उद्योग मंत्री ने कहा कि अपने वैश्य समाज के लोगों से भी उनका आग्रह होगा कि वें खुद को औद्योगिक उत्पादों के व्यापार तक ही सीमित नही रखे। वें भी उद्योग लगाने में सक्षम हैं। उनमें भी उद्योगों को चलाने की कार्यकुशलता है।  वें भी उद्योग लगाने में रुचि ले। वें लाभ और रोजगार दोनों के लिए निवेश करे। हम आपको हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराएं। आपके समाज का व्यक्ति राज्य का उद्योग मंत्री है। आप मुझ पर भरोसा कर सकते है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि उद्योग लगाने में होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी से निजात दिलाउंगा। 


बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने से आएंगी समृद्धि
उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र से लगातार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रही है। यह मांग शत प्रतिशत जायज है। राज्य को विशेष दर्जा मिलेगा तो यहां औ प्रगति होगी। यहां उद्योग-धंधे और बढ़ेंगे। रोजी रोजगार का सृजन होगा। इस दौरान नोखा के पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया, शेरघाटी की विधायक मंजू अग्रवाल, मोरवां के विधायक रणविजय साहू, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पीके चौधरी, महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह एलजेपीआर के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा एवं मेदिनीनगर की मेयर अरूणा शंकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed