{"_id":"5fdfe1228ebc3e3e8205d4d7","slug":"mining-mafia-in-bihar-run-over-and-beat-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में खनन माफिया ने पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में खनन माफिया ने पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर पीटा
Mon, 21 Dec 2020 05:11 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 21 Dec 2020 05:11 AM IST
विज्ञापन
बिहार पुलिस- सांकेतिक तस्वीर
बिहार में एक बार फिर लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ाते हुए खनन माफिया ने बीच सड़क पर वर्दी वालों की जमकर पिटाई की। रविवार को पटना के दीदारगंज टोल प्लाजा पर बालू माफिया बालू से लदी गाड़ियों को बगैर टोल दिए पास कराना चाहते थे। इसी को लेकर विवाद हुआ। जिससे बालू माफिया के साथ आए लोगों ने पुलिस के एक जवान को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस हमले में पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया है। हालांकि उनकी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बालू माफियाओं की पहचान में जुटी है। वहीं दूसरी घटना आरा में रविवार की सुबह टहलने निकले किसान की बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी। वारदात शहर से सटे आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर-जमीरा रोड में पैक्स गोदाम के पास घटी है। मृतक की पहचान जमीरा वार्ड नंबर-6 निवासी बुटाई लाल यादव के रूप में की गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन