फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   mining mafia firing on rohtas ASP

बिहारः पत्थर माफिया ने एएसपी को गोली मारी

Mon, 19 Oct 2015 01:17 PM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
mining mafia firing on rohtas ASP

बिहार में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच अपराधियों के हौसले फिर बुलंद हो गए हैं। खासकर खनन माफिया ने फिर अपना तांडव शुरू कर दिया है। इस बार पत्थर माफिया ने निशाना बनाया है रोहताश के एएसपी को।

विज्ञापन


वह अवैध खनन की सूचना मिलने पर वहां जांच करने के लिए पहुंचे थे इस पर माफिया के गुर्गों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उनके पैर में लगी जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बनारस रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोहताश जिले में काफी संख्या में अवैध रूप से पत्थर तोड़ने का काम होता है। खनन माफिया चोरी छिपे पत्थर तोड़कर इसे स्टोन क्रेशरों के माध्यम से बजरी और गिट्टी की शक्ल देकर मोटी कमाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोकने पर पत्‍थर माफिया ने की फायरिंग

mining mafia firing on rohtas ASP

रोहताश जिले के एएसपी सोहेल अहमद इसी अवैध खनन की सूचना पाकर रविवार रात दस बजे के करीब मौके पर जांच के डेहरी थाना क्षेत्र में पहुंचे थे। वह अकेले ही सादी वर्दी में मौके पर पहुंचे थे जहां उन्होंने एक ट्रक में पत्‍थरों का भरे देखा तो उसका पीछा शुरू कर दिया।

कुछ दूर जाने पर उनका सामना पत्‍थर माफिया से भी हो गया। एएसपी को देख उसने उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली एएसपी सोहेल के पैर में लगी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल एएसपी ने इसकी सूचना साथी पुलिसकर्मियों को दी। पुलिस ने तुरंत उन्हें नजदीकी नारायण मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बनारस रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed