फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Meira kumar's niece fight election against her

मीरा कुमार को चुनौती देंगी उनकी ही भतीजी

Wed, 19 Mar 2014 01:03 PM IST
Updated Wed, 19 Mar 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
Meira kumar's niece fight election against her

कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता बाबू जगजीवन राम की राजनीतिक विरासत पर अपना दावा पेश करते हुए लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार की भतीजी ने ही उन्हीं के खिलाफ ताल ठोक दी है।

विज्ञापन


बसपा ने जगजीवन राम की पोती माधवी कीर्ति को सासाराम (एससी) से टिकट दिया है। इस सीट से मीरा कुमार मौजूदा सांसद हैं। बिहार यूनिट के बसपा अध्यक्ष भारत बिंद ने यह जानकारी दी। कीर्ति इससे पहले 1987 में हरियाणा की बंसी लाल सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।
विज्ञापन


बिंद ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को नई दिल्ली में बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात की और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इसके अपनी ही बुआ के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए उन्हें टिकट दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सासाराम से लड़ेंगी माधवी

Meira kumar's niece fight election against her

माधवी कीर्ति स्वर्गीय सुरेश राम की बेटी हैं। वह बुधवार को अपना नामांकन पत्र भरेंगी। प्रदेश बसपा अध्यक्ष ने बताया कि पहले बसपा सुप्रीमो ने पंकज कुमार को टिकट दिया गया था, लेकिन बाद में फैसला बदल दिया गया।

सासाराम की प्रतिष्ठित सीट पर भाजपा के छेदी पासवान और जदयू केपी रमैया का दावा भी मजबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed