{"_id":"add2811dab37efefbf69846c20a93028","slug":"massacre-laxmanpur-bathe-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथे नरसंहार मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी बिहार सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाथे नरसंहार मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी बिहार सरकार
अमर उजाला
Updated Fri, 11 Oct 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार मामले में बिहार हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। अब इस फैसले को राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
विज्ञापन
गुरुवार को प्रधान अपर महाधिवक्ता ललित किशोर ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस फैसले में खंडपीठ का नजरिया ‘एप्रोच’ सही नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नरसंहार का मुकदमा और साधारण मुकदमा को देखने के नजरिया में अन्तर होना चाहिये। हाईकोर्ट ने अभियोजन के सभी गवाह को अविश्वनीय माना। ऐसा नहीं होना चाहिये था।
विज्ञापन
जिन साक्ष्यों के आधार पर ट्रायल कोर्ट ने सजा सुनाई उन्हीं साक्ष्यों के आधार पर रिहा भी किया गया। साक्ष्यों का विश्लेषण व विवेचन बारीकी से होना चाहिए था।
जानकारी के मुताबिक बहुत ही जल्द राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी। तैयारियां शुरू शुरू कर दी गई हैं और यह मामले के बारे में बारीक अध्ययन शुरू कर दिया गया है।