फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Married woman found dead in field in Nalanda, dogs were licking it; Many wounds in body, 1 leg also amputated

Bihar: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, खेत में कुत्ते चाट रहे थे शव; शरीर में कई जख्म और एक पैर भी कटा मिला

Fri, 11 Aug 2023 04:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 11 Aug 2023 04:10 PM IST
सार

Bihar Crime: नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र से एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में खेत से बरामद हुआ है। शव को कुत्ते चाट रहे थे। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर पैसों के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल वाले भी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Married woman found dead in field in Nalanda, dogs were licking it; Many wounds in body, 1 leg also amputated
मृतका गणिता देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के नालंदा में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में खेत से बरामद किया गया है। मामला हरनौत थाना क्षेत्र के मूढारी गांव का है। मृतका की पहचान विक्रांत पासवान की पत्नी गणिता देवी (25) के रूप में हुई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर 20 हजार रुपयों की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पिता को फोन कर दी थी मारपीट की सूचना
गणिता देवी के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने बीती रात फोन कर पिता को बताया था कि ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उसे यहां से मायके ले जाएं। लेकिन शुक्रवार की सुबह उन लोगों को पता चला कि गणिता देवी की हत्या कर शव मूढारी हाल्ट के पास फेंक दिया गया है। इसके बाद जब वे लोग गणिता देवी के ससुराल पहुंचे तो घर में कोई भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


मृतका के भाई ने बताया कि काफी खोजबीन करने के बाद भी महिला का शव बरामद नहीं हुआ। आसपास के लोगों से जब पूछताछ की गई तो वे लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। इसके बाद हॉल्ट से थोड़ी दूर कुत्तों के झुंड को देखा। संदेह होने पर जब वे लोग वहां पहुंचे तो देखा कि कुत्ते शव को चाट रहे हैं। इसके बाद इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि गणिता देवी के शव पर कई जगह जख्म के निशान थे। वहीं, उसका एक पर भी कटा हुआ था। उसके बाद पुलिस शव कब्जे में लेकर उसे सदर अस्पताल ले गई। 

पैसों के लिए प्रताड़ित करता था पति
जानकारी के मुताबिक, नूरसराय थाना क्षेत्र के बघार गांव निवासी तुलसी पासवान ने दो साल पहले ही अपनी बेटी गणिता देवी की शादी हरनौत के मुढारी गांव निवासी विक्रांत पासवान से की थी। मृतका के पिता तुलसी पासवान ने बताया कि शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा। इसके बाद विक्रांत पासवान गणिता देवी को पैसों के लिए प्रताड़ित करने लगा। उन्होंने बताया कि 20 हजार रुपये की मांग महिला के पति के द्वारा पिछले कई दिनों से की जा रही थी। महिला मायके से पैसे लाने में असमर्थता जता रही थी। इसी के कारण पहले महिला के साथ मारपीट की गई। इसके बाद रस्सी से गला घोंटा और फिर एक पैर को काट कर शव खेत की झाड़ी में फेंक कर फरार हो गए।


मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
हरनौत थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल ससुराली परिवार घर छोड़ फरार हो गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed