{"_id":"589329904f1c1b4a40e811c4","slug":"maoists-attacked-on-rjd-leader-construction-firm-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरजेडी नेता की निर्माण कंपनी पर माओवादी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरजेडी नेता की निर्माण कंपनी पर माओवादी हमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Feb 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
बिहार में गया जिले के बाराचट्टी शहर के पास माओवादियों ने रोड निर्माण कंपनी पर बुधवार की देर रात हमला कर दिया। पुछताछ के बाद स्थानीय लोंगो ने कहा कि माओवादी ने रमे निर्माण कंपनी से चंदा मांगा था। कंपनी का बहुत सारा प्रोजेक्ट बाराचट्टी शहर के पास चल रहा है। कंपनी आरजेडी नेता बिंदी यादव की है जो अपने बेटे रॉकी यादव के साथ पिछले साल 7 मई को गया रोड रेज की घटना में दोषी पाए गए थ्ाे।
विज्ञापन
इसके बाद एसएचओ चेतदानंद झा ने बताया कि हमला ग्रैन्ड ट्रंक रोड के पास हुआ है और इसमें मिक्सर मशीन और रोलर को जलाया गया है। हमले के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तलाश जारी है। बिहार में कन्सट्रकशन कंपनी पर दो महिने के भीतर हमला होने कि यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन
हाल ही में, 30 जनवरी को जमुई जिले के बेलखोरी गांव के पास कन्सट्रकशन कंपनी के कुछ कर्मचारी को हैक कर लिया गया। 12 जनवरी को सारण जिले के डेरनी पुलिस स्टेशन के पास एक और फर्म के कर्मचारी को गोलीमार कर हत्या कर दी गई। गौरतलब है कि ये दोनो जगह राजधानी पटना से कुछ ही दुरी पर है।
विज्ञापन